प्रयागराज: अक्षय तृतीया पर्व पर संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, विधि विधान से की गई पूजा अर्चना
प्रयागराज के संगम तट पर आज बुधवार को अक्षय तृतीया पर्व के दौरान दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की है। श्रद्धालुओं ने गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख समृद्धि की कामना की है। आज बुधवार को दोपहर करीब 2:00 बजे के आसपास यह वीडियो भी सामने आया है।