प्रयागराज: हाई कोर्ट अंबेडकर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के विरोध में किया धरना प्रदर्शन और नारेबाजी
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और अखिलेश यादव के आधे चेहरे वाले पोस्टर को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब का अपमान बताकर,इलाहाबाद हाई कोर्ट के पास स्थित अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया जा रहा है। जमकर नारेबाजी की गई है। आज बुधवार को करीब शाम 4:00 बजे अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है।