प्रयागराज: झूसी लेखराजपुर तिराहे के पास कबाड़ के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
झूसी लेखराजपुर तिराहे के पास कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। लाखों का माल जलकर खाक हो गया। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।फिलहाल स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।जिसका वीडियो आज बुधवार को करीब शाम 4:00 बजे सामने आया है ।