बलरामपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन, भाजपा के लिए सत्ता राष्ट्र सेवा का माध्यम: नीरज वर्मा
भाजपा कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र महामंत्री नीरज वर्मा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे