बलरामपुर: मदरसा अध्यापक पर हुआ जानलेवा हमला, बच्ची सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग
महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में मदरसा अध्यापक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मोहम्मद नसीम नाम के अध्यापक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित मोहम्मद नसीम ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है पूर्व में भी 1 जून को विपक्षीयो द्वारा हमला किया गया, पुलिस में मुकदमा दर्ज है आरोपियों ने सुलह का दबाव बनाया मना करने पर दोबारा जानलेवा हमला कर दिया।