कांके: नगड़ी में ज़मीन अधिग्रहण के विरोध में हुई नगड़ी ज़मीन बचाओ संघर्ष समिति की बैठक, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Aug 21, 2025 नगड़ी में जमीन अधिग्रहण के विरोध में गुरुवार शाम करीब छह बजे नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुए। बैठक में नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने सड़क से अदालत तक संघर्ष की रणनीति बनाई है, जिसमें ग्रामीण कल से अपनी जमीन पर धरना देंगे। नगड़ी के किसानों की इस पहल का पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने स्वागत किया।