कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोटड़ी नहर में पलटी नाव, 4 बच्चे लापता
नाव में सवार 7 लोगों में से 3 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 4 बच्चे पानी में बह गए
कोटा के कोटड़ी नहर में मंगलवार शाम नाग-नागिन मंदिर के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलट गई। जानकारी के मुताबिक, नाव में सवार 7 लोगों में से 3 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 4 बच्चे पानी में बह गए।
सूचना मिलते ही नगर निगम की गोताखोर टीम रेस्क्यू में जुटी। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया और सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम भी मौके पर पहुंचे।
#KotaNews #Kota #RescueOperation #BreakingNews
Sangod, Kota | Oct 20, 2026