रायडीह: मांझाटोली में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर चक्का जाम, दुकानें बंद, स्कूल भी बंद
Raidih, Gumla | Oct 6, 2026 पिछड़ी जाति संघर्ष समिति, रायडीह के बैनर तले ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को मांझाटोली में चक्का जाम किया गया। बंद के दौरान मांझाटोली चौक सहित आसपास के चौक-चौराहों पर सड़क पर लकड़ी और वाहन खड़े कर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया गया। इससे गुमला-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बंद के समर्थन में अधिकांश दुकानें बंद रहीं।