पंडारक: पंडारक प्रखंड में ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
Pandarak, Patna | Jun 16, 2025 पंडारक प्रखण्ड के सरहन टाल में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। स्थानीय जमीन मालिक अजय सिंह ने सोमवार को लगभग 11 बजे मीडिया से बात करते हुए बताया कि जबरन कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं । जब से फोरलेन इधर से गुजारा है तब से कुछ लोगों को लोभ सता रहा है।