पंडारक: पंडारक थाना क्षेत्र के मंझला बीघा गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Pandarak, Patna | Jun 14, 2025 पंडारक थाना क्षेत्र के मंझला बीघा गांव में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 41 वर्षीय अनिल यादव के रूप में की गई है। घटना की सूचना के उपरांत पंडारक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।