माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों द्वारा आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे नवनिर्मित राशन कार्ड एवं नवचयनित उचित मूल्य की दुकानों की अनुज्ञप्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बांका की उपस्थिति में विभागीय निर्देश के आलोक में राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग द्वारा प्रत्येक जिले में जिला पदाधिकारी के स्तर से न्यूनतम पाँच राशन कार्डों का वितरण किए जाने का निर्देश दिया गया था।
इस क्रम में बांका जिले के लिए कुल 08 नव राशन कार्डधारियों की सूची उपलब्ध कराई गई है। इनमें प्रीति कुमारी एवं वंदना कुमारी (बांका नगर पंचायत), सावित्री देवी एवं नंदनी कुमारी (जमुआ पंचायत), पूजा देवी (दारा पंचायत), रुबेदा खातून एवं बीबी मेहरून्निशा (दुधारी पंचायत) तथा रानी कुमारी (कटैली पंचायत) शामिल हैं।
इस पहल का उद्देश्य पात्र लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराकर उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करना तथा उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा इस संबंध में सभी जिला पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 12, 2026