*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के आलोक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित*
बांका :- आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के आलोक में अपर समाहर्ता सह प्रभारी जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ अर्हता तिथि 01.01.2027 के संदर्भ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्धारित कार्यक्रम, मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन तथा दावा एवं आपत्तियों से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन आज दिनांक 12.11.2026 को हो गया। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्रारूप निर्वाचक सूची उपलब्ध कराया गया।
दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12.11.2026 से 11.12.2026 तक निर्धारित है। प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन 18.12.2026 तक तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04.01.2027 को किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने हेतु प्रपत्र-6, प्रवासी भारतीय मतदाता के रूप में नाम शामिल करने हेतु प्रपत्र-6क, नाम शामिल करने के प्रस्ताव पर आपत्ति अथवा नाम हटाने हेतु प्रपत्र-7 तथा निवास स्थान परिवर्तन, प्रविष्टियों में सुधार, EPIC (Voter ID) में बदलाव एवं दिव्यांगजन के रूप में चिह्नित करने हेतु प्रपत्र-8 निर्धारित है।
मतदाताओं को वोटर सर्विस पोर्टल (voters.eci.gov.in) एवं ECINET ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विशेष अभियान दिवस के तहत प्रथम अभियान 21 एवं 22 नवंबर 2026 तथा द्वितीय अभियान 05 एवं 06 दिसंबर 2026 को निर्धारित किया गया है। उक्त तिथियों को संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे तथा निर्वाचकों से दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
बैठक में जिले के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से संबंधित आंकड़ों की भी जानकारी दी गई :-
जिले में कुल 1475889 निर्वाचक हैं, जिनमें 779158 पुरुष, 696724 महिला एवं 7 अन्य निर्वाचक शामिल हैं। जिले में कुल 17310 दिव्यांग निर्वाचक, 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 4874 निर्वाचक हैं।
जिले के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1855 मतदान केंद्र निर्धारित हैं।
बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा निर्वाचन कार्य में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई।
Claim and Objection Appeal Process
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के नियमों के अनुसार, यदि मतदाता सूची में नाम जोड़ने (Claim) या हटाने/संशोधन करने (Objection) से संबंधित आपके आवेदन पर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) का फैसला आपके पक्ष में नहीं आता है, तो आप उसके खिलाफ अपील दायर कर सकते हैं।
1. अपील कब कर सकते हैं? (Time Period)
प्रथम अपील (First Appeal): ERO (Electoral Registration Officer) दवारा आपके दावे या आपत्ति पर दिए गए निर्णय या आदेश की घोषणा होने के 15 दिनों के भीतर आपको पहली अपील दर्ज करनी होगी। दवितीय अपील (Second Appeal): यदि आप प्रथम अपील के आदेश से भी संतुष्ट नहीं हैं, तो प्रथम अपील का आदेश आने के 30 दिनों के भीतर आप दूसरी अपील दायर कर सकते हैं।
नोटः अपील करने का अधिकार केवल उसी व्यक्ति को होता है जिसने ERO के समक्ष सुनवाई (Hearing)
या प्रतिनिधित्व के अधिकार का उपयोग किया हो।
2. अपील कहाँ और किसे करनी होती है? (Appellate Authority)
प्रथम अपील (First Appeal): पहली अपील जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO District Election Officer) के
समक्ष की जाती है। दूसरी अपील (Second Appeal): पहली अपील के फैसले के खिलाफ अगली अपील राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO - Chief Electoral Officer) के पास भेजी जाती है।
3. अपील कैसे करें? (Procedure)
क) ऑनलाइन माध्यम (Online Process)
भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक ECI Citizen Services Portal (voters.eci.gov.in) या ECI NET पर जाएं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें (यदि अकाउंट नहीं है, तो साइन-अप करें)।
"Submit Appeal" के विकल्प को चुनें।
ERO के आदेश से संबंधित सभी जरूरी विवरण और संदर्भ संख्या (Reference Number) भरें। पहचान, आय या पते के प्रासंगिक दस्तावेज़ों (जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि) की डिजिटल कॉपी अपलोड करें और सबमिट करें। इसके बाद आपको एक ट्रैकिंग रेफरेंस नंबर मिलेगा ।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ,अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 12, 2026