मानिकपुर: मानिकपुर विधानसभा के सी पी गौतम महाविद्यालय रामनगर ब्लॉक में 187 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, पूर्व सांसद ने दी जानकारी
चित्रकूट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को सीपी गौतम महाविद्यालय देउंधा पहाड़ी, रामनगर में 187 जोड़े हवन-पूजन और सात फेरों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद ने दोपहर 2 बजे बताया कि योजना गरीब परिवारों के लिए उपयोगी है। इसमें एक लाख रुपये तक उपहार और भोजन व्यवस्था से विवाह खर्च बचता है।