सोहावल(अयोध्या): 45 वर्षीय व्यक्ति की ढेमुआ पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने की आशंका, मौके से साइकिल और व्यक्ति की चप्पल हुई बरामद
अयोध्या जनपद के सोहावल क्षेत्र के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ढेमुआ पुल से सरयू नदी में 45 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता के छलांग लगाने की आशंका।
घटना कल दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है, जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की साइकिल और चप्पल घटनास्थल से हुई बरामद।
जानकारी मिलते ही रौनाही थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को सूचना देकर छानबीन शुरू करवाई।
वही अशोक कुमार गुप्ता के छोटे भाई तिलकराम गुप्ता का कहना है कि इनको न्यूरो की दिक्कत थी जिसकी वजह से काफी तनाव में रहते थे इनका इलाज पिछले कुछ समय से चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार गुप्ता रौनाही थाना क्षेत्र के शेखलाउद्दीनपुर के रहने वाले हैं उनके दो बेटे दीपक कुमार गुप्ता 16 वर्ष उमंग गुप्ता 12 वर्ष है।
#reelsviral #reels #reelsviralシ #viralreelsシ #viral #viralreels #CrimeNews #NewsUpdate #BreakingNews #ayodhya Awadh News24 Dr. Amit Singh Chauhan Raghvendra Pratap Singh Deepak Singh Audhesh Prasad