मथुरा में तेल टैंकर पलटा चालक की बची जान, तेल लूटने मची होड़ ।
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र स्थित मनोहरपुर गांव के पास बरेली हाईवे पर IOCL रिफाइनरी से मुजफ्फरनगर जा रहा एक तेल टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने के कारण टैंकर का संतुलन बिगड़ गया था। हादसे के दौरान इगलास निवासी चालक राधेश्याम ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा बाल्टी और डिब्बों में तेल भरकर ले जाने की होड़ मच गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और नेशनल हाईवे की टीम ने मौके पर पहुँचकर भीड़ को खदेड़ा और टैंकर को हटाकर यातायात सुचारू कराया। क्षेत्राधिकारी महावन सूरज कुमार राय ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#reels #reelsviral #viral #viralreels #viralreelsシ #petroleum #accident #ayodhya Awadh News24
Sohawal, Faizabad | Oct 29, 2026