मोरनी: गांव घाटी वाला थाना पिंजौर से 60 वर्षीय व्यक्ति हुआ लापता, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता महिला के द्वारा बताया गया है कि मेरा पति चरण सिंह हैं जिसकी उम्र 60 वर्ष है जो मानसिक रूप से परेशान है। वह बिना बताए घर से कहीं चला गया है। हमने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसको कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर 60 वर्षीय व्यक्ति की क्लास शुरू कर दी है