बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीएस के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना एवं पोषण अभियान के कार्यों की विस्तृत समीक्षा के लिये एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में जिले की सभी 18 परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित योजनाओं, बुनियादी ढांचे तथा स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख संकेतकों की प्रगति की गहन समीक्षा की गयी.