हलसी: हलसी थाने में 9 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज
हलसी थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों विद्युत विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को विद्युत चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. बुधवार अपराह्न 2 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हलसी थाना में मामले को लेकर कांड संख्या 23/26 के तहत 9 व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इससे विद्युत कंपनी को लगभग 4.5 लाख की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया गया.