रायबरेली: दीवानी न्यायालय में CJM के आदेश पर तत्कालीन सलोन कोतवाल समेत 10 अन्य पुलिस कर्मियों और विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दीवानी न्यायालय गेट पर,सोमवार को पीड़ित की अधिवक्ता,अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2022 जुलाई माह में,पीड़ित की जमीन पर,दबंग विपक्षों द्वारा सलोन पुलिस की मदद से,कब्जा कर लिया गया था।जिसको लेकर पुलिस ने,पीड़ित पक्ष पर ही मुकदमा दर्ज किया था।जिसपर दीवानी के CJM के आदेश पर तत्कालीन,सलोन कोतवाल समेत 10 अन्य पुलिस कर्मियों व विपक्षियों पर केस दर्ज किया गया।