रायबरेली: अघौरा में चचेरे भाई को बचाने गए प्रधान और छोटे भाई पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, तीन लोग हुए घायल
पुरानी रंजिश के चलते प्रधान के चचेरे भाई पर दबंगों ने किया हमला। बचाने गए ग्राम प्रधान व उनके भाई को भी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। हमले में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। रविवार शाम हुए हमले में करीब आधा दर्जन से आदि लोग शामिल थे। मारपीट के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।