रायबरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में आस्था आशा संगिनी वर्क्स कर्मचारी संगठन ने मांगों को लेकर निकाली रैली और किया धरना प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में,सोमवार को रैली निकालते हुए,सैकड़ो आशा संगनी व आशा वर्कर्स कर्मचारी संगठन ने,अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया है।जिला प्रशासन के माध्यम से,प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है।राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने हेतु सहित,11 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है।कर्मचारियों ने कहा मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे भी प्रदर्शन होगा।