रायबरेली: नुनैरा ग्राम के निवासी ने 7 वर्षों से अधिकारियों के दफ्तरों के रास्ते के विवाद में न्याय के लिए डीएम से की शिकायत
लालगंज तहसील,थाना खीरों के नुनैरा ग्राम सभा का रहने वाला,अंजनी कुमार कुशवाहा 7 वर्षों से अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है।लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है।पीड़ित ने सोमवार को फिर से,डीएम ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की हैं।पीड़ित ने मीडिया को बयान देकर बताया कि रास्ते के विवाद के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुका है।लेकिन कोई सुनवाई हुई है।