मढ़ौरा: मिर्जापुर में सांसद प्रतिनिधि मंडल ने मृतक खाद व्यवसायी के परिजनों से मुलाकात की
Marhaura, Saran | Aug 27, 2026 प्रखंड के मिर्जापुर में खाद व्यवसायी मदन प्रसाद के परिजनो से सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी का एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात किया और परिवार को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिये। इस दौरान मौके पर उपस्थित भाजपा नेता सह स्वतंत्रता सेनानी शंभु प्रसाद ने गुरुवार की दोपहर तीन बजे बताया कि मिर्जापुर में खाद व्यवसायी के निधन पर सांसद ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।