मंडला: वनवासी शब्द के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नेहरू स्मारक में अमित शाह का पुतला दहन
Mandla, Mandla | May 29, 2026 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान में आदिवासी समाज को वनवासी कहे जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक बजे नेहरू स्मारक परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अमित शाह का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी पहचान, संस्कृति और परंपरा है।