बिंदकी: अलीपुर मोड़ के समीप बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल, साइकिल सवार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के समीप बिंदकी-चौडगरा मार्ग में मंगलवार को दिन में करीब ढाई बजे बाइक व साइकिल में तेज टक्कर हो गई।दुर्घटना में साइकिल सवार रामनरेश उम्र 45 वर्ष निवासी अलीपुर थाना कल्यानपुर तथा बाइक में सवार राहुल तथा राजकमल दोनों निवासी पधारा थाना बकेवर घायल हो गए। गंभीर घायल रामनरेश को प्राथमिक उपचार बाद रेफर किया गया।