बहराइच: बहराइच जनपद में 11वीं छात्रा मानसी मौर्या बनी एक दिन की डीएम, सुनीं शिकायतें
बहराइच जनपद में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बाल शिक्षा निकेतन की 11वीं छात्रा मानसी मौर्या को एक दिन के लिए डीएम बनाया गया। इस दौरान मानसी मौर्या ने डीएम की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एक दिन की डीएम बनने पर मानसी मौर्या गदगद नजर आईं।