बहराइच: नाजीरपुरा नई बस्ती में डिप्टी सीएमओ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शव
शहर के सीएमओ कार्याल में तैनात डिप्टी सीएमओ की मंगलवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव निकाला। वह गोरखपुर जिले के निवासी थे। सूचना पर उनके परिजन शहर पहुंच गए है। गोरखपुर जिले के शिवपुर रोड, सिंघड़िया निवासी डा. राकेश प्रसाद डिप्टी सीएमओ के पद पर तैनात थे। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।