बहराइच: कग्गर गांव में पुरानी विवाद को लेकर विपक्षी ने अधेड़ को जमकर पीटा, अधेड़ घायल हुआ
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कग्गर गांव में पुराने विवाद को लेकर विपक्षी ने जमकर मारा पीटा है। जिससे वह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि अधेड़ घर से खेत की तरफ जा रहे थे। तभी पुराने विवाद को लेकर विपक्षी ने जमकर मारा पीटा है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।