बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के दो अभियुक्तों को 20-20 साल कारावास की सजा सुनाई
बहराइच का थाना कैसरगंज क्षेत्र में वर्ष 2017 में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात मामले में मंगलवार को बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए मंगलवार शाम को जिला शासकीय अधिवक्ता पॉकसो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट ने दो अभियुक्तों को घटना का दोषी करार देते हुए 20-20 साल कारावास की सजा सुनाई है।