बहराइच: चकिया रोड चौराहे पर मिले नेपाली नागरिक के शव की पहचान हुई, शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के चकिया रोड चौराहे पर एक नेपाली नागरिक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसकी जेब से एक डायरी मिली, जिससे उसकी पहचान राईनगर धंबोजी, नेपालगंज जिला बांके निवासी कृष्णा विश्वकर्मा के रूप में हुई। वही मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।