नवादा: हिसुआ में फ्लैग मार्च, एसपी अभिनव धीमान ने संभाली कमान, गोलीकांड के बाद पुलिस अलर्ट मोड में, शांति बनाए रखने की अपील
Nawada, Nawada | Sep 11, 2026 हिसुआ में गोलीकांड के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को शहर में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस बल ने शहर के विभिन्न इलाकों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।