शिवरीनारायण पुलिस ने सार्वजनिक जगह से शराब का सेवन करने वाले आरोपी दशरथ केंवट को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुस्मा गांव के सार्वजनिक जगह में कुछ लोगों के द्वार शराब का सेवन किया जा रहा है। फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।