उज्जैन: आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ग्रामीण इलाकों से अवैध शराब और महुआ लहान जब्त, 7 गिरफ्तार 🚨🥃
उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया है। आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों ने बड़नगर, खाचरोद, घट्टिया और तराना सहित विभिन्न इलाकों में अल सुबह छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 9 प्रकरण दर्ज कर 15.14 बल्क लीटर अवैध मदिरा और 800 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। साथ ही मौके से 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुखबिर तंत्र सक्रिय है और अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#UjjainNews #ExciseDepartment #IllegalLiquor #CrimeNews #siti24ujjain