उज्जैन: विकास के दावों की खुली पोल, सड़क न होने से 90 वर्षीय बीमार बुजुर्ग को कीचड़ और दलदल से ले जाना पड़ा अस्पताल 🛣️🚑
उज्जैन जिले के तराना स्थित बिसनखेड़ी ग्राम पंचायत की मोग्या आदिवासी बस्ती में खराब सड़कों ने विकास के दावों की पोल खोल दी है। गांव का 2 किलोमीटर लंबा कच्चा मार्ग बारिश में गहरे दलदल में तब्दील हो चुका है। हाल ही में एक 90 वर्षीय बीमार बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाने के लिए बदतर रास्ते के कारण किसी भी वाहन ने बस्ती में आने से इनकार कर दिया। मजबूरन परिजनों को उन्हें कीचड़ और दलदल के बीच पैदल लेकर अस्पताल पहुंचना पड़ा। बीते एक दशक से नारकीय जीवन जी रहे बस्ती के करीब 300 लोगों ने प्रशासन, विधायक और सांसद से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन स्थिति नहीं बदली। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
#UjjainNews #Tarana #PoorInfrastructure #PublicIssue #siti24ujjain