निज़ामाबाद: तहबरपुर पुलिस ने 3 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है वही आज शुक्रवार के दिन दोपहर 1 बजे पुलिस ने रघुनाथपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान लालजी यादव निवासी ग्राम सेमरहा थाना रानी की सराय को गिरफ्तार किया तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन और 1220 रुपये नगद बरामद हुआ है।