मंझनपुर: वरिष्ठ पत्रकार पर दर्ज मुकदमे के विरोध में पत्रकारों ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया हल्ला बोल, सौंपा ज्ञापन
पइंसा थाने में वरिष्ठ पत्रकार रामबदन भार्गव और उनके भतीजे के खिलाफ गंभीर धाराओं मे दर्ज प्राथमिकी को लेकर पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने इसे प्रेस स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कौशाम्बी न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमलेश शुक्ला व प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश गौतम के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है