मंझनपुर: इंस्टाग्राम पर राजा भैया पर गौकशी का गंभीर आरोप, करारी निवासी युवक का वीडियो हुआ वायरल
करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर सवरों गांव निवासी समाधान सिंह पुत्र चरण सिंह का एक वीडियो शुक्रवार को समय करीब 11 बजे सोशल मीडिया वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में समाधान सिंह प्रतापगढ़ के चर्चित नेता और पूर्व मंत्री राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह गौकशी से जुड़े आरोप लगाने के साथ ही खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है।