मंझनपुर: मोहर्रम पर बिना अनुमति नहीं होगा कोई जुलूस: कौशाम्बी डीएम ने दिए सख्त निर्देश, एक दिन में अनुमति देना अनिवार्य
मोहर्रम त्योहार को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को समय 1 बजे स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मोहर्रम के दौरान किसी भी आयोजन, ताजिया जुलूस या मजलिस के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आदेशित किया है कि आयोजकों को किसी भी सूरत में परेशान न किया जाए।