डिंडौरी: तांतर गांव के युवक ने परिवार आईडी से समग्र आईडी अलग करवाने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई
तांतर गांव निवासी युवक ने परिवार आईडी से अपनी और पत्नी की समग्र आईडी अलग करवाने को लेकर शनिवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल युवक ने बताया की पत्नी गर्भवती है और समग्र आईडी अलग ना होने की वजह से परिवार आईडी नहीं बन पा रही है जिसके चलते आयुष्मान और राशन कार्ड नहीं बन पा रहा जिसके कारण कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई।