काराकाट: किरही गांव में बक्से का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये लेकर पत्नी फरार, केस दर्ज, पुलिस महिला की तलाश में जुटी
Karakat, Rohtas | Sep 14, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के किरही गांव में घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर पत्नी के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पति ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सोमवार को काराकाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में जुटी।