जमुई: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्राधिकार कार्यालय में सचिव ने बीमा कंपनियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 स्थानीय व्यवहार न्यायालय में आगामी 9 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन को लेकर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर प्राधिकार कार्यालय में सभी बीमा कंपनी के प्रतिनिधि अधिवक्ता के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।