जमुई: जमुई के 33 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई मैट्रिक परीक्षा, 30,532परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 जमुई जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो चुकी है। पहली पाली में सुबह 9:00 बजे तक परीक्षार्थियों को गहन जांच पडताल के बाद केंद्रों में प्रवेश कराया गया है। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए 171 दंडाधिकारी एवं 33 पुलिस पदाधिकारीयों की तैनाती की गई है। 13 गश्ती दल और 7 जोनल दल का गठन किया गया है।