जमुई: सरस्वती पर्व को लेकर सड़क पर उतरे SDO और SDPO, टाउन थाना से फ्लैग मार्च कर शांति का दिया संदेश
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 सरस्वती पर्व को लेकर गुरुवार की दोपहर बाद सुरक्षाबलों के साथ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में टाउन थाना से की गई। इस दौरान पूरे शहर का जायज़ा लेते हुए शांति का संदेश दिया गया। साथ ही शांतिपूर्वक पर्व मनाने की लोगों से अपील की गई।