जमुई: लखनपुर से पुलिस ने शराब अधिनियम मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 टाउन थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव से शराब अधिनियम मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया और यहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लखनपुर निवासी विकेश पासवान के रूप में की गई है।