मिशन पंचमुखी के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
वाराणसी सेवापुरी विकास खंड के बरेमा गांव में मिशन पंचमुखी के तहत रविवार दोपहर करीब 12 बजे भारत सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बरगद, जामुन, पीपल, नीम एवं कदम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ट्रस्टी ओमप्रकाश पटेल ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेंगे। उन्होंने लोगों से अपने आसपास खाली स्थानों पर पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों को संरक्षित करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुनील सैनी, अजीत कुमार, मुन्ना मौर्य, अखिलेश, रमेश पटेल, प्यारे लाल, अरविंद पटेल, रविशंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
#letestअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇