बक्सर: बक्सर स्टेशन पर शव को लेकर डेढ़ घंटे हंगामा, गार्ड ने रोकी ट्रेन; मगध एक्सप्रेस बदले प्लेटफॉर्म से निकाली गई
Buxar, Buxar | Aug 21, 2026 डिब्रूगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस में यात्री की मौत के बाद बक्सर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर करीब डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी और हंगामा मचा रहा। अप लाइन बाधित होने से मगध एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर तीन से पास कराना पड़ा। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के बारसोई निवासी मिथुन दास, 45 वर्ष के रूप में हुई है। वह मौसेरे भाई रंजीत दास के साथ मुंबई से घर आ रहा था।