ग्वालियर गिर्द: डेली इनकम का झांसा देकर छात्रा को लगाई दो लाख की चपत, टेलीग्राम आईडी से हुआ था संपर्क
कोतवाली थाना क्षेत्र के गीता कालोनी में रहने वाली एक छात्रा को रोजाना टेलीग्राम पर कंपनियों का स्कोर सर्च कर पैसे कमाने का लालच दिया गया और 4 दिनों के भीतर इस छात्रा के करीब 2 लाख रुपये गायब कर दिए गए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मंगलवार दोपहर 2 बजे अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधडी का मुकदमा दर्ज किया है।