बांसगांव: बैदौली गांव पहुंचे MLA विमलेश पासवान ने दो बहनों की मौत से दुखी पीड़ित परिजनों को बंधाया ढाँढस, तीसरी बहन को लिया गोद
बांसगांव विधायक डा0 विमलेश पासवान ने बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बैदौली बाबू में दो बहनों की हुई मौत से शोक संतप्त परिजनों से भेंटकर उन्हे ढांढस बंधाते अपनी संवेदना व्यक किया। साथ ही उन्होने तीसरी बहन 5 वर्षीय अप्सरा को गोद लेने की घोषणा भी की। ग्राम सभा बैदौली बाबू में 22 जून की रात को दो बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई थी।