नागौद: सीएम के मैहर दौरे से पहले डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी
Nagod, Satna | Aug 16, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित मैहर दौरे से पहले रीवा जोन के डीआईजी हेमंत सिंह चौहान ने रविवार रात मैहर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। डीआईजी ने अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य अधिकारी रहे मौजूद।