टीकमगढ़: एंजिल अवोड स्कूल में एसपी ने विद्यार्थियों को नए कानून, साइबर क्राइम, यातायात नियमों की दी जानकारी
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा टीकमगढ़ एंजिल अवोड स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 03 नवीन अपराधिक अधिनियम-2023, सड़क सुरक्षा एवं गुड सेमेरिटन (अच्छे व्यक्ति) योजना एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने स्कूल की छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें 01 जुलाई 2024 से प्रारंभ किए गए 03 नवीन अपराधिक *अधिनियम-2023* के बारे में बताते हुए ई-एफ़आइआर,जीरो एफआईआर,साक्ष्य संकलन की नवीन विधि ,महिलाओं,बच्चों हेतु किए गए प्रावधान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।